चूरू से दिल्ली पहुंचे कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शीर्ष नेतृत्व से की मुलाकात
रफीक मंडेलिया के आह्वान पर सैकड़ों कांग्रेसजन रामलीला मैदान की रैली में हुए शामिल, डोटासरा, जूली और डॉ. कल्ला ने बढ़ाया उत्साह
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : चूरू से कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता 1 नवंबर की देर रात तथा 2 नवंबर की सुबह नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित महारैली में शामिल होने के लिए रवाना हुए। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया के आह्वान पर चूरू ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय और देहात ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय मंडेलिया हाउस से सैकड़ों कांग्रेसजन दिल्ली पहुंचे।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता जमील चौहान ने बताया कि दिल्ली स्थित राजस्थान स्टेट गेस्ट हाउस से प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ. बी.डी. कल्ला, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ कार्यकर्ता नारे लगाते हुए रामलीला मैदान के लिए रवाना हुए।

चौहान के अनुसार कार्यकर्ता कनॉट प्लेस में राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी और सहयोगी दलों के नेताओं के काफिले में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’ और ‘वोट चोरी की यह सरकार नहीं चलेगी’ जैसे नारे लगाए। साथ ही ‘राहुल गांधी जिंदाबाद’ और ‘राहुल गांधी आगे बढ़ो, हम तुम्हारे साथ हैं’ के नारे लगाते हुए रैली स्थल पहुंचे।
चौहान ने बताया कि कई कांग्रेस कार्यकर्ता दूसरे दिन भी दिल्ली में रुके और राष्ट्रीय तथा राजस्थान के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और डॉ. बी.डी. कल्ला ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2504057

