एसके मेमोरियल स्कूल में आधुनिक कंप्यूटर लैब का उद्घाटन
मेधावी विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, तकनीकी शिक्षा को बताया समय की जरूरत
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर गढ़ के पीछे स्थित एसके मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवनिर्मित कंप्यूटर लैब का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में नगर परिषद सभापति विनय गोयनका मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता कैप्टन के.के. शर्मा ने की।
मुख्य अतिथि विनय गोयनका ने कंप्यूटर लैब का उद्घाटन करते हुए कहा कि वर्तमान समय सूचना एवं प्रौद्योगिकी का युग है। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कंप्यूटर शिक्षा बेहद जरूरी है। विद्यालयों में आधुनिक संसाधनों की उपलब्धता विद्यार्थियों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने के साथ उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत करती है।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रतिभावान एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए शिक्षा के साथ तकनीकी ज्ञान, अनुशासन और संस्कारों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
संस्था सचिव एल.एन. इंदौरिया ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए संस्था लगातार प्रयासरत है। स्वागत भाषण देते हुए प्राचार्य राजीव शर्मा ने बताया कि संस्था ने पिछले कई वर्षों में शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां और सम्मान हासिल किए हैं।
कार्यक्रम में लोक अभियोजक राजेश मटोलिया, बाबू पाटिल, ताराचंद प्रजापत, सी.पी. खत्री, कमल सैनी और नीरज जांगिड़ सहित अन्य अतिथि मंचस्थ रहे।
समारोह के सफल आयोजन में ज्योति शर्मा, ममता मटोलिया, श्वेता जोशी, सुनीता शर्मा, कंचन सैनी, भारती भार्गव, लक्ष्मी शर्मा, पूजा सर्वान, कोमल सिंगोदिया, ममता शर्मा, मनोज सैनी, वंश प्रजापत, आमिर अली, आकाश, समीर खान और शोएब खान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन रवि दाधीच ने किया। समारोह में विद्यार्थी, शिक्षक और गणमान्यजन उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2504060

