त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 40 किलो खराब मिठाइयां नष्ट
चिड़ावा की प्रसिद्ध मिठाई दुकानों से मावे के नमूने लिए, मंडावा-बिसाऊ सहित छह कस्बों में जांच अभियान
झुंझुनूं : त्योहारी सीजन में आमजन को शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से जिलेभर में विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। अभिहित अधिकारी डॉ. छोटेलाल गुर्जर के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने विभिन्न कस्बों में निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. निक्की चौधरी, महेंद्र चतुर्वेदी, विनोद कुमारी और नेमीचंद मीणा ने मंडावा, बिसाऊ, पिलानी, झुंझुनूं, सिंघाना और चिड़ावा में प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान मावा, घी, खाद्य तेल, सूजी और सूखे मेवों सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए।
चिड़ावा की प्रसिद्ध मिठाई दुकानों से मावे के नमूने
चिड़ावा में टीम ने शहर की प्रसिद्ध मिठाई दुकानों का निरीक्षण कर मावे के नमूने लिए। इन नमूनों को शुद्धता और गुणवत्ता की जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। वहीं, झुंझुनूं में भी मावे के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।
सिंघाना में 40 किलो खराब मिठाइयां नष्ट
सिंघाना में निरीक्षण के दौरान करीब 40 किलो खराब मिठाइयां मिलीं। टीम ने इन्हें मौके पर ही नष्ट करवा दिया। विभाग की ओर से खाद्य कारोबारियों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने और प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए।
त्योहारी सीजन तक जारी रहेगा जांच अभियान
खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार त्योहारी सीजन को देखते हुए जिलेभर में विशेष जांच अभियान जारी रहेगा। इस दौरान मिठाई की दुकानों और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिए जाएंगे। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित कारोबारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2503938

