नीमकाथाना की 39 पंचायतों में 19 महिलाएं बनी सरपंच:इक्कीस वर्षीय पलक भट्ट सबसे युवा सरपंच; सिरोही में उर्मिला 1987 वोटों से जीती
नीमकाथाना की 39 पंचायतों में 19 महिलाएं बनी सरपंच:इक्कीस वर्षीय पलक भट्ट सबसे युवा सरपंच; सिरोही में उर्मिला 1987 वोटों से जीती
नीमकाथाना : नीमकाथाना में पंचायत चुनाव के नतीजों में इस बार क्षेत्र में युवा जोश और अनुभव का मेल देखने को मिला। नीमकाथाना पंचायत समिति की 39 ग्राम पंचायतों में हुए सरपंच चुनाव में 19 महिलाओं और 20 पुरुषों ने जीत दर्ज की। इस तरह 48.72 प्रतिशत महिला और 51.28 प्रतिशत पुरुष सरपंच निर्वाचित हुए। नवनिर्वाचित सरपंचों की उम्र 21 से 74 वर्ष के बीच रही।
21 साल की पलक सबसे युवा, 74 साल तक के प्रत्याशियों को मौका
चुनाव में युवाओं की भागीदारी खास रही। हरजनपुरा ग्राम पंचायत में 21 वर्षीय पलक भट्ट ने 637 वोटों के अंतर से जीत दर्ज कर सबसे युवा सरपंच बनने का रिकॉर्ड बनाया। वहीं तिवाड़ी का बास में 29 वर्षीय जयराम यादव ने महज 29 वोटों के अंतर से जीत हासिल की।आयु वर्ग के आंकड़ों के अनुसार, 21 से 40 वर्ष के 19 सरपंच निर्वाचित हुए हैं। 41 से 60 वर्ष आयु वर्ग के 13 और 61 वर्ष से अधिक उम्र के 7 प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की।
सिरोही में सबसे बड़ी जीत, गोविंदपुरा और नीमोड़ में पांच वोट से फैसला
सिरोही ग्राम पंचायत में उर्मिला ने 1987 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की, जो सबसे बड़ा अंतर रहा। हरजनपुरा में पलक भट्ट 637 वोटों से जीतीं। दूसरी ओर गोविंदपुरा और नीमोड़ पंचायतों में प्रत्याशियों ने महज पांच-पांच वोटों के अंतर से जीत हासिल की। मावंडा आरएस में गीता देवी ने 16 वोटों से जीत दर्ज की। जाटाला में बबिता देवी 798 और पीथमपुरी में अनुराधा बघाला 667 वोटों के अंतर से विजयी रहीं। इन नतीजों में कहीं भारी जनसमर्थन तो कहीं कांटे की टक्कर देखने को मिली।
युवा सरपंचों में महिलाओं की संख्या अधिक
नीमकाथाना पंचायत समिति की 39 ग्राम पंचायतों में 11 सीटों पर 30 वर्ष से कम उम्र के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। इनमें महिलाओं की संख्या अधिक रही।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2503643

