[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमाधोपुर महात्मा गांधी कॉलेज में वार्षिक वेलकम पार्टी आयोजित:छात्रों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति और पदक देकर किया सम्मानित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

श्रीमाधोपुर महात्मा गांधी कॉलेज में वार्षिक वेलकम पार्टी आयोजित:छात्रों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति और पदक देकर किया सम्मानित

श्रीमाधोपुर महात्मा गांधी कॉलेज में वार्षिक वेलकम पार्टी आयोजित:छात्रों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति और पदक देकर किया सम्मानित

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर के महात्मा गांधी स्नातकोत्तर कॉलेज में मंगलवार को वार्षिक वेलकम पार्टी ‘ताल-2026’ आयोजित हुई। शाम तक चले कार्यक्रम में हर्षित को मिस्टर ताल और दीपिका कुमावत को मिस ताल चुना गया। छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांधा। कार्यक्रम में गायिका मनीषा सैनी और गायक रोहित सिकारआला ने भी गीतों की प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था अध्यक्षा पार्वती देवी, सचिव डॉ. उषा खर्रा, प्राचार्य डॉ. वीरेन्द्र यादव और अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि कर्नल जगदीप सिंह लाम्बा (सेना मेडल), कमान अधिकारी, 3 राजस्थान बटालियन एनसीसी, सीकर ने छात्रों को संबोधित किया।

उन्होंने छात्रोंको अनुशासन, मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश दिया। साथ ही युवाओं को अग्निवीर योजना के बारे में जानकारी देते हुए सेना और सुरक्षा बलों में करियर बनाने के लिए प्रेरित किया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। छात्रोंने राजस्थानी, हरियाणवी और बॉलीवुड गीतों पर नृत्य, गायन, पैरोडी, कॉमेडी और नाटक प्रस्तुत किए। गायिका मनीषा सैनी ने ‘पानीहारी ले गई रे’ और ‘लाडली रूमा झूमा रे’ गीतों की प्रस्तुति दी। वहीं रोहित सिकारआला के गीतों पर छात्रोंने नृत्य किया।

मेधावी छात्रोंको छात्रवृत्ति और पदक

विश्वविद्यालय परीक्षा परिणाम-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विज्ञान, कला और वाणिज्य संकाय के छात्रोंको स्वर्गीय प्रताप सिंह खर्रा स्मृति योग्यता छात्रवृत्ति प्रदान की गई। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को 3100 रुपए और स्वर्ण पदक, द्वितीय स्थान वाले को 2100 रुपए और रजत पदक तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 1100 रुपए और कांस्य पदक देकर सम्मानित किया गया।

बेस्ट परफॉर्मेंस के लिए छात्र वर्ग में शशांक तथा छात्रा वर्ग में गुंजन और स्नेहा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद वर्मा ने किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22