[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ीनगर में अधिकारियों-कर्मचारियों ने नशा मुक्ति की शपथ ली:युवाओं को नशे से दूर रहने और जागरूकता फैलाने की अपील


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ीनगर में अधिकारियों-कर्मचारियों ने नशा मुक्ति की शपथ ली:युवाओं को नशे से दूर रहने और जागरूकता फैलाने की अपील

खेतड़ीनगर में अधिकारियों-कर्मचारियों ने नशा मुक्ति की शपथ ली:युवाओं को नशे से दूर रहने और जागरूकता फैलाने की अपील

खेतड़ीनगर : खेतड़ीनगर में मंगलवार को केसीसी के प्रशासन भवन के सभागार में नशा मुक्त भारत अभियान आयोजित किया गया। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने नशा मुक्ति की शपथ ली। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केसीसी के सांद्रण महाप्रबंधक वीके इंद्रा थे। अध्यक्षता डॉ. दीपिका खुराना ने की।

वीके इंद्रा ने समाज में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि नशे से व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और सामाजिक जीवन पर असर पड़ता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और समाज के हर वर्ग को नशा मुक्ति के लिए जागरूक करने की अपील की।

डॉ. दीपिका खुराना ने बच्चों और युवाओं के खान-पान, स्वास्थ्य और रोजमर्रा की जीवनशैली पर जानकारी दी। उन्होंने नशे से होने वाले शारीरिक और सामाजिक नुकसान से बचने के लिए स्वस्थ आदतें अपनाने की बात कही।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में वीके इंद्रा, विपिन शर्मा, जयंत मुखोपाध्याय, कमलेश कुमार, डॉ. दीपिका खुराना, मोहम्मद उस्मान, श्यामलाल सैनी, देवेंद्र वर्मा, राजेश डंडेल, इंद्रा कुमार, चरणसिंह, हसरत हुसैन, मोनिका, डॉ. प्रमोद, डॉ. रेणु, पार्वती, सुधा शर्मा, लक्ष्मी, अनूप सिंह और शेरसिंह निर्वाण सहित कई लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22