खेतड़ी पंचायत चुनाव में 118 नामांकन पत्र मिले:तीसरे दिन 73 प्रत्याशियों ने जमा किए पर्चे, 14 नवंबर को होगी वोटिंग
खेतड़ी पंचायत चुनाव में 118 नामांकन पत्र मिले:तीसरे दिन 73 प्रत्याशियों ने जमा किए पर्चे, 14 नवंबर को होगी वोटिंग
खेतड़ी : पंचायत राज चुनाव को लेकर खेतड़ी पंचायत समिति क्षेत्र में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। पंचायत समिति सदस्य पद के लिए नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन मंगलवार को 73 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इससे पहले सोमवार को 43 और पहले दिन वार्ड-12 से बाबूलाल तथा वार्ड-10 से रूबी ने नामांकन किया था।
अब तक 118 नामांकन प्राप्त
रिटर्निंग अधिकारी सुनील कुमार चौहान ने बताया-पंचायत समिति सदस्य पद के लिए अब तक कुल 118 नामांकन प्राप्त हुए हैं। लगातार प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल करने से क्षेत्र में चुनावी हलचल बढ़ने लगी है। संभावित प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में भी चुनाव को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।
4 नवंबर तक जमा होंगे नामांकन
चौहान ने बताया-निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाई जाएगी। नामांकन जमा कराने की अंतिम तिथि 4 नवंबर है। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और नियमानुसार चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। पंचायत राज चुनाव के चौथे चरण में 14 नवंबर को मतदान होगा। चुनाव को लेकर प्रशासन की ओर से आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2503414


