15 नवंबर को सीकर में जुटेंगी महिला शिक्षिकाएं, संगोष्ठी की तैयारियां तेज
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की आभासी बैठक में बनी रणनीति, पीले चावल देकर महिला शिक्षिकाओं को किया आमंत्रित
सीकर : अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (विद्यालय शिक्षा), राजस्थान की ओर से 15 नवंबर को सीकर में जिला महिला संवर्ग संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। आयोजन में अधिकाधिक महिला शिक्षिकाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए महासंघ ने संपर्क अभियान शुरू कर दिया है।
तैयारियों को लेकर प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष संपत सिंह के सानिध्य और जिला अध्यक्ष कल्याण सिंह की अध्यक्षता में आभासी बैठक हुई। इसमें आयोजन की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और महिला शिक्षिकाओं की व्यापक भागीदारी को लेकर चर्चा की गई। संपत सिंह ने जिला टोली और खंड स्तर पर बैठकें आयोजित कर मातृशक्ति से प्रभावी संपर्क स्थापित करने तथा आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया।
प्रदेश महिला संयोजक सुशीला कस्वां ने बताया कि संगोष्ठी राजकीय एसके स्कूल, सीकर में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक होगी। रानी पद्मावती के जीवन परिचय पर केंद्रित इस संगोष्ठी में तीन सत्र आयोजित किए जाएंगे। प्रतिभागियों के लिए जलपान और भोजन की व्यवस्था भी रहेगी।
जिला महिला उपाध्यक्ष नीतू शर्मा ने उपखंड पदाधिकारियों से सहभागिता करने वाली महिलाओं की सूची भेजने का आग्रह किया। वहीं जिला महिला मंत्री विजयलता पालावत ने प्रत्येक उपखंड से निर्धारित संख्या में महिलाओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने की अपील की। बैठक में समयबद्धता और व्यवस्थाओं के सुव्यवस्थित संचालन पर भी जोर दिया गया।
पीले चावल देकर दिया आमंत्रण
संगोष्ठी के प्रचार-प्रसार और महिला शिक्षिकाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए जिला महिला सचिव सुशीला रेवाड़ के नेतृत्व में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बजाज रोड, सीकर में संपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान विद्यालय के समस्त महिला स्टाफ को पीले चावल देकर 15 नवंबर को आयोजित संगोष्ठी में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया। महासंघ के पदाधिकारी आयोजन को सफल और प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न स्तरों पर संपर्क एवं समन्वय में जुटे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2502359


