मतदान दलों की रवानगी के दौरान कर्मचारी की तबीयत बिगड़ी:एम्बुलेंस से हॉस्पिटल पहुंचाया, इलाज जारी
मतदान दलों की रवानगी के दौरान कर्मचारी की तबीयत बिगड़ी:एम्बुलेंस से हॉस्पिटल पहुंचाया, इलाज जारी
झुंझुनूं : झुंझुनूं में पंचायत राज चुनाव के तहत चार पंचायत समितियों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सोमवार को मतदान से एक दिन पहले सेठ मोतीलाल कॉलेज से मतदान दलों को रवाना किया जा रहा था। इसी दौरान गोठड़ा पंचायत समिति के मतदान दल कैंप में एक कर्मचारी अचानक बेहोश हो गया। उसे एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया।

मतदान दल कैंप में अचानक बेहोश हुए मायाराम
बेहोश हुए कर्मचारी की पहचान मायाराम (44) पुत्र हनुमान सिंह, निवासी नानबास, बुहाना के रूप में हुई है। गोठड़ा पंचायत समिति के मतदान दल कैंप में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए। मौके पर मौजूद कर्मचारियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने इसकी सूचना दी। इसके बाद एम्बुलेंस से उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
ईवीएम और चुनाव सामग्री देकर मतदान केंद्रों पर भेजे दल
प्रशासन की ओर से मतदान दलों को ईवीएम सहित चुनाव सामग्री और जरूरी दिशा-निर्देश देकर निर्धारित रूट के अनुसार मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। चार पंचायत समितियों में होने वाले चुनाव को लेकर सुरक्षा और मतदान व्यवस्थाओं के लिए जरूरी इंतजाम किए गए हैं। मतदान दलों के केंद्रों पर पहुंचने के बाद वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2501075

