उदयपुरवाटी में तीन सड़क हादसों में एक की मौत:दो लोग घायल, गंभीर हालत में सीकर रेफर
उदयपुरवाटी में तीन सड़क हादसों में एक की मौत:दो लोग घायल, गंभीर हालत में सीकर रेफर
उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी और आसपास के इलाकों में रविवार शाम तीन अलग-अलग सड़क हादसे हुए। इनमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को गंभीर हालत में सीकर भेजा गया।
उदयपुरवाटी-शाकंभरी मार्ग पर एक बाइक बेकाबू होकर गिर गई। हादसे में वार्ड-17 निवासी बंशीधर सैनी (67) की मौत हो गई।
सीकर स्टेट हाईवे पर नांगल नदी के पास हुए हादसे में ढोलिया कुवा, वार्ड-6 निवासी शिशराम सैनी(29) घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में सीकर भेजा गया। नीमकाथाना स्टेट हाईवे पर ताल स्टैंड के पास दो वाहनों की टक्कर में नोरंगपुरा निवासी शक्तिसिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे भी सीकर रेफर किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2501003

