[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिसाऊ में गैनाणी के गंदे पानी की निकासी शुरू, क्रॉस नाले का निर्माण भी शुरू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

बिसाऊ में गैनाणी के गंदे पानी की निकासी शुरू, क्रॉस नाले का निर्माण भी शुरू

मीणों के मोहल्ले में जैक मशीन से टैंकरों में भरकर हटाया जा रहा पानी, स्थायी निकासी होने तक जारी रहेगी अस्थायी व्यवस्था

बिसाऊ : कस्बे के मीणों के मोहल्ले में गैनाणी के गंदे पानी की निकासी के लिए नगरपालिका ने काम शुरू कर दिया है। जैक मशीन की मदद से पानी टैंकरों में भरकर अन्य स्थान पर पहुंचाया जा रहा है। इसके साथ ही सड़क पर जलभराव और गड्ढों की समस्या दूर करने के लिए क्रॉस नाले का निर्माण भी शुरू कर दिया गया है।

अधिशासी अधिकारी सीताराम कुमावत ने बताया कि शनिवार को सड़क पर गंदा पानी आने की समस्या की जानकारी मिलने पर कार्यवाहक सफाई निरीक्षक राजेंद्र सिंह को मौके पर भेजा गया। नगरपालिका की जैक मशीन से पानी टैंकर में भरवाकर दूसरी जगह निकासी करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि जब तक चैंबर से पानी की नियमित निकासी शुरू नहीं होती, तब तक सड़क को आवागमन के लिए सुचारू रखने के उद्देश्य से अस्थायी व्यवस्था जारी रहेगी।

सड़क पर नाले के क्रॉस के पास बने गड्ढों को ठीक करने के लिए वहां बनी छोटी नाली को तोड़कर बड़े नाले का निर्माण कराया जा रहा है। इससे पानी की निकासी बेहतर होने और सड़क पर जलभराव की समस्या कम होने की उम्मीद है।

गौरतलब है कि गैनाणी का गंदा पानी पहले पुलिस चौकी के पास स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, वर्तमान महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के खाली मैदान की ओर निकाला जाता था। वहां पानी की निकासी बंद होने के बाद सड़क पर जलभराव की स्थिति बन गई थी। हालात ऐसे हो गए थे कि पैदल चलना ही नहीं, बल्कि वाहनों से निकलना भी मुश्किल हो रहा था।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22