झोझू धाम के पास धंसी सड़क, बोलेरो चालक बाल-बाल बचा; निर्माण गुणवत्ता पर ग्रामीणों का प्रदर्शन
राज्य राजमार्ग-13 पर अचानक हुआ गड्ढा, ठेकेदार पर अधूरा काम छोड़ने का आरोप; ग्रामीणों ने जांच और मरम्मत की मांग उठाई
खेतड़ी : कस्बे में झोझू धाम गणेश मंदिर के पास राज्य राजमार्ग संख्या-13 पर रविवार को अचानक सड़क धंस गई। इस दौरान सड़क से गुजर रहा बोलेरो चालक हादसे का शिकार होते-होते बचा। घटना के बाद सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क का निर्माण निर्धारित गुणवत्ता के अनुसार नहीं किया गया है। ठेकेदार की ओर से कार्य भी पूरा नहीं किया जा रहा, जिससे क्षेत्रवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि सड़क धंसने और गड्ढे बने रहने से यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
घटना के विरोध में कस्बेवासी मौके पर एकत्रित हुए और प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़क निर्माण की गुणवत्ता की जांच करवाने, अधूरे कार्य को पूरा कराने और क्षतिग्रस्त हिस्से की शीघ्र मरम्मत करवाने की मांग की। उनका कहना है कि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो भविष्य में गंभीर दुर्घटना हो सकती है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2497902

