नहर सत्याग्रह के 1035वें दिन किसान सभा ने हमीनपुर में शहीद ओमवीर सिंह को दी श्रद्धांजलि
लाल चौक से निकली जनजागरण रैली, शहीद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर यमुना नहर समझौता लागू करने की मांग दोहराई
चिड़ावा : यमुना जल समझौता लागू करवाने की मांग को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा का खेतड़ी रोड स्थित लाल चौक पर अनिश्चितकालीन धरना रविवार को 1035वें दिन भी जारी रहा। इस मौके पर किसान सभा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पिलानी तहसील के हमीनपुर गांव पहुंचे और शहीद ओमवीर सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इससे पहले गांव के चौक से पिलानी तहसील कमेटी संयोजक हनुमान सिंह ने जनजागरण रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में आसपास के गांवों के सैकड़ों लोग शामिल हुए। इस दौरान नहर लाओ-खेत बचाओ, नहर लाओ-जीवन बचाओ और शहीद ओमवीर अमर रहें जैसे नारों से क्षेत्र गूंज उठा। प्रतिभागियों ने शहीदों के सपनों को पूरा करने और यमुना नहर का पानी क्षेत्र तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।
लाल चौक धरना स्थल से जिला अध्यक्ष रणधीर सिंह ओला, बजरंग लाल बराला, चिड़ावा तहसील कमेटी अध्यक्ष दरियासिंह धायल, नरहड़ कमेटी अध्यक्ष सतवीर बुडानिया, महेश कुमार पूनिया बजावा, जयसिंह भास्कर, प्रताप भास्कर, सूबेदार अशोक कुमार शर्मा और जिला उपाध्यक्ष देवकीनंदन बसेरा सहित अन्य पदाधिकारी हमीनपुर पहुंचे। सभी ने शहीद ओमवीर सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
जनजागरण रैली में सुखवीर सिंह, राजेश कुमार, रामनिवास, लीलाधर, महिपाल सिंह, कर्मवीर शर्मा, वीर सिंह, जसवीर सिंह, सरजीत, सचिन कुमार, परविंदर, रामलाल, जयसिंह, धर्मवीर सिंह, मोहरसिंह, कमल सिंह, राजेन्द्र पूनिया, जयनारायण, शिशुपाल सिंह, शेर सिंह पूनिया और चन्द्र बोस हरियाणा सहित अनेक लोग शामिल हुए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2496951

