[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सामान्य ज्ञान परीक्षा में प्रिंस और लक्ष्य ने मारी बाजी, प्रतिभाओं को मिले 51 हजार रुपए तक के पुरस्कार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सामान्य ज्ञान परीक्षा में प्रिंस और लक्ष्य ने मारी बाजी, प्रतिभाओं को मिले 51 हजार रुपए तक के पुरस्कार

संघ शताब्दी वर्ष पर जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन; संतों के सान्निध्य में हुआ सम्मान समारोह, कुलगुरु डॉ. युद्धवीर सिंह और जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह

झुंझुनूं : संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में लक्ष्मण भैयाजी सेवा संस्थान, चिड़ावा की ओर से जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान परीक्षा-2026 का आयोजन किया गया। रविवार को झुंझुनूं केशव आदर्श विद्या मंदिर में परीक्षा के बाद सहभोज, पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह आयोजित हुआ। समारोह में संतों का सान्निध्य, शिक्षाविदों का मार्गदर्शन और विद्यार्थियों का उत्साह देखने को मिला। इस दौरान प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में दादूद्वारा आश्रम, बगड़ के अर्जुनदास महाराज तथा सिद्धेश्वर महादेव आश्रम, मुकुंदगढ़ के महंत चेतन नाथ महाराज का संत सान्निध्य रहा। मुख्य अतिथि पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय, सीकर के कुलगुरु डॉ. युद्धवीर सिंह रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग उपस्थित रहे।

शिक्षा के साथ संस्कार और राष्ट्रबोध भी जरूरी

संत अर्जुनदास महाराज और महंत चेतन नाथ महाराज ने कहा कि शिक्षा के साथ विद्यार्थियों में संस्कार और राष्ट्रबोध का विकास होना भी आवश्यक है। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताएं बौद्धिक क्षमता, तार्किक चिंतन और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं। शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, जीवन मूल्यों, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्र के प्रति समर्पण का भाव जागृत करना भी है।

जिज्ञासा और निरंतर सीखने से बनता है उज्ज्वल भविष्य

मुख्य अतिथि कुलगुरु डॉ. युद्धवीर सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों की जिज्ञासा, ज्ञान के प्रति लगन और निरंतर सीखने की प्रवृत्ति ही उनके उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा पहचानने, आत्मविश्वास बढ़ाने और आगे बढ़ने का अवसर देती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को ज्ञान अर्जित करने के साथ जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

विशिष्ट अतिथि जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने कहा कि वर्तमान समय में बच्चों के भीतर ज्ञान, संस्कार और सामाजिक चेतना का समन्वय जरूरी है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास विकसित करने के साथ उन्हें समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का बोध कराते हैं।

सेवा, सद्भाव और नैतिक मूल्यों को अपनाने का आह्वान

विभाग प्रचारक मुकेश कुमार ने भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों, सेवा, सद्भाव और संस्कारयुक्त जीवन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों से उच्च आदर्शों को अपनाने, निरंतर ज्ञान अर्जित करने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

विभाग संघचालक अशोक शेखावत ने कहा कि लक्ष्मण भैयाजी सेवा संस्थान, चिड़ावा का यह प्रयास विद्यार्थियों में ज्ञान, संस्कार, भारतीय संस्कृति और राष्ट्रप्रथम की भावना विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा का अवसर मिलता है।

संस्थान के सचिव सुनील सिद्धड ने परीक्षा परिणामों की जानकारी देते हुए बताया कि कनिष्ठ वर्ग में प्रिंस ने प्रथम, आयुषी ने द्वितीय और ऋतिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग में लक्ष्य प्रथम, कुनल द्वितीय और सानवी तृतीय स्थान पर रहे।

प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रथम पुरस्कार के रूप में 51 हजार रुपए, द्वितीय पुरस्कार के रूप में 31 हजार रुपए तथा तृतीय पुरस्कार के रूप में 21 हजार रुपए की नकद राशि प्रदान की गई। सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में जिला संघचालक मानसिंह, प्रांत गौसेवा प्रमुख सत्यनारायण, विभाग प्रचारक मुकेश कुमार, जिला प्रचारक भगतसिंह, नगर प्रचारक रायसिंह, कपिल कुमार, राजेश हलवान, भानुप्रकाश, जयप्रकाश महला, रविन्द्र शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, सुरेंद्र यादव, कृष्णानंद शर्मा, राजेश जांगिड़, भूपेन्द्र, राजेश कुमावत, नाथूराम, सुरेश पायल, नंदलाल सैनी, महेंद्र सैनी और नरेंद्र जांगिड़ सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। समारोह का समापन विद्यार्थियों के सम्मान और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ हुआ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22