[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

तीसरे चरण के चुनाव के लिए मतदान दलों की रवानगी आज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

तीसरे चरण के चुनाव के लिए मतदान दलों की रवानगी आज

श्री कल्याण राजकीय कन्या महाविद्यालय से रवाना होंगे दल, पांच पंचायत समितियों के 89 वार्डों और 134 ग्राम पंचायतों में होगा मतदान

सीकर : पंचायती राज आम चुनाव-2026 के तृतीय चरण के मतदान के लिए सोमवार, 2 नवंबर को मतदान दलों की रवानगी श्री कल्याण राजकीय कन्या महाविद्यालय, सीकर से होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने बताया कि मतदान दलों का अंतिम क्रम निर्धारण किए जाने के बाद रवानगी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

उन्होंने बताया कि तीसरे चरण में जिले की धोद ग्रामीण, धोद, दांतारामगढ़, पलसाना और खाचरियावास पंचायत समितियों में चुनाव करवाए जाएंगे। इन पंचायत समितियों के अंतर्गत कुल 89 वार्ड और 134 ग्राम पंचायतें शामिल हैं। पंचायत समिति धोद ग्रामीण में 21 वार्ड और 33 ग्राम पंचायतें, धोद में 19 वार्ड और 31 ग्राम पंचायतें, दांतारामगढ़ में 15 वार्ड और 23 ग्राम पंचायतें, पलसाना में 19 वार्ड और 28 ग्राम पंचायतें तथा खाचरियावास में 15 वार्ड और 19 ग्राम पंचायतें हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि तृतीय चरण में धोद ग्रामीण पंचायत समिति में 1,19,335, धोद में 1,10,023, दांतारामगढ़ में 80,523, पलसाना में 1,06,349 और खाचरियावास में 79,332 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि पंच और सरपंच का चुनाव मतपत्र के माध्यम से होगा, जबकि जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य के चुनाव इलेक्ट्रॉनिक मतदान मशीन (ईवीएम) से करवाए जाएंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22