[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कबड्डी के मैदान से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

कबड्डी के मैदान से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह के तहत जिला स्टेडियम में प्रतियोगिता आयोजित, 150 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया भाग

सीकर : मिशन लाइफ (पर्यावरण के लिए जीवनशैली) के तहत ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह के अवसर पर रविवार को जिला खेल स्टेडियम में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। इस दौरान अधिकारियों, खिलाड़ियों और प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग रहने तथा दैनिक जीवन में पर्यावरण अनुकूल आदतें अपनाने की शपथ दिलाई गई।

शिक्षा विभाग और खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में 150 से अधिक खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के माध्यम से खेल प्रतिभाओं को मंच देने के साथ पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग का संदेश भी दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी किरण सैनी, जिला खेल अधिकारी प्रकाश राम गोदारा, राजस्थान कबड्डी महासंघ के सचिव जगदीश फौजी, नवनीत, जिला स्टेडियम से भगवान सहाय सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी और संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22