[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच स्काउट-गाइड प्रतियोगिता रैली का समापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच स्काउट-गाइड प्रतियोगिता रैली का समापन

डॉ. जाकिर हुसैन शिक्षण संस्थान में हुआ पुरस्कार वितरण समारोह, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया सम्मानित

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय स्थित डॉ. जाकिर हुसैन शिक्षण संस्थान में राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड, स्थानीय संघ चूरू के तत्वावधान में आयोजित स्थानीय संघ स्तरीय प्रतियोगिता रैली एवं तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह उत्साह और उल्लास के साथ हुआ। इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ पुरस्कार वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

स्थानीय संघ चूरू के सचिव ओमप्रकाश खींवासरिया ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि मेडिकल कॉलेज, चूरू के वरिष्ठ विधि अधिकारी अयूब खान आलमाण रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला कमांडेंट, होमगार्ड डॉ. प्रियंका कड़वासरा उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में स्काउट स्थानीय संघ अध्यक्ष सुनील मेघवाल, एबीएस चूरू आरिफ खान, एडवोकेट आबिद बेहलीम, आबकारी विभाग के पूर्व उप आयुक्त नूर मोहम्मद खान, डॉ. जाकिर हुसैन शिक्षण संस्थान के सदस्य हनीफ खां नसवाण, एडवोकेट महावीर सहारण, सिंघानिया क्रिकेट एकेडमी के क्रिकेट प्रशिक्षक शोयब कुरैशी, एएलटी स्काउट झाबरमल माहिच तथा वरिष्ठ स्काउट मुरलीधर शर्मा सहित विभिन्न विद्यालयों के स्काउट प्रभारी और संचालक दल के सदस्य मौजूद रहे। अतिथियों का शाब्दिक स्वागत जगदीश प्रसाद प्रजापत ने किया।

समारोह में लक्ष्मीपत सिंघानिया एकेडमी, बिसाऊ, डॉ. जाकिर हुसैन शिक्षण संस्थान, चूरू, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, चूरू और आपणी पाठशाला, चूरू के स्काउट्स ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने समारोह में उत्साह और उमंग का माहौल बना दिया।

शिविर के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं और गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन, टीम भावना और प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि स्काउटिंग विद्यार्थियों में सेवा, सहयोग और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. जाकिर हुसैन शिक्षण संस्थान, चूरू के प्राचार्य आवेश कुरैशी ने अतिथियों, प्रतिभागियों, स्काउट प्रभारियों, संचालक दल के सदस्यों और सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने शिविर की सफलता में सभी के योगदान की सराहना की। मंच संचालन लक्ष्मीपत सिंघानिया एकेडमी, बिसाऊ के यूनिट लीडर जितेंद्र कुमार शर्मा ने किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22