सुजानगढ़ में 29 नवंबर को होगा सुन्नतों भरा विशाल इज्तिमा
दावत-ए-इस्लामी इंडिया के तत्वावधान में होगा आयोजन, तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक में तय की गई व्यवस्थाएं
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
सुजानगढ़ : दावत-ए-इस्लामी इंडिया के तत्वावधान में आगामी 29 नवंबर 2026 को सुजानगढ़ में एक दिवसीय सुन्नतों भरे विशाल इज्तिमा का आयोजन किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं और जिम्मेदार पदाधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें कार्यक्रम की व्यवस्थाओं पर चर्चा कर उन्हें अंतिम रूप दिया गया।
आयोजकों ने बताया कि इज्तिमा में सुजानगढ़ सहित आसपास के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल होंगे। आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं, ताकि कार्यक्रम की व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हो सकें।
बैठक में राजस्थान जिम्मेदार मुहम्मद अली, चूरू जिला जिम्मेदार असलम अत्तारी, जावेद अत्तारी, रफीक अत्तारी और हाजी साबिर अगवान सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2496899

