पंचायत चुनाव को लेकर गोठड़ा पुलिस का फ्लैग मार्च:शांतिपूर्ण मतदान की अपील, ग्रामीणों को सुरक्षा का दिलाया भरोसा
पंचायत चुनाव को लेकर गोठड़ा पुलिस का फ्लैग मार्च:शांतिपूर्ण मतदान की अपील, ग्रामीणों को सुरक्षा का दिलाया भरोसा
चिराना : पंचायती राज चुनाव में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए गोठड़ा पुलिस ने गांवों में फ्लैग मार्च निकाला। थानाधिकारी प्रेम प्रकाश के नेतृत्व में पुलिस का काफिला गोल्याणा, चिराना और बागोरिया की ढाणी के मुख्य रास्तों से गुजरा। फ्लैग मार्च में सैकड़ों पुलिसकर्मी शामिल रहे।
इस दौरान पुलिस ने ग्रामीणों को शांतिपूर्ण माहौल में मतदान करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जागरूक किया। पुलिस ने आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए असामाजिक तत्वों को कानून का पालन करने का संदेश दिया। फ्लैग मार्च का उद्देश्य अपराधियों में भय और आमजन में विश्वास कायम करना रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2496753


