बोलेरो बेकाबू होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, एक की मौत:तीन गंभीर घायल झुंझुनूं रेफर, सिंघाना रोड पर हुआ हादसा
बोलेरो बेकाबू होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, एक की मौत:तीन गंभीर घायल झुंझुनूं रेफर, सिंघाना रोड पर हुआ हादसा
चिड़ावा : सिंघाना रोड पर गाडाखेड़ा पुलिस चौकी के पास शनिवार रात को 9 बजे एक सड़क हादसा हो गया। बोलेरो गाड़ी और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, ढाढ़ोत गांव निवासी युवक दीपक, सचिन, अंकुश और विकास बोलेरो गाड़ी में सवार होकर जा रहे थे। सिंघाना रोड पर पुलिस चौकी के समीप उनकी बोलेरो अनियंत्रित होकर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। भिड़ंत इतनी तेज थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए।
हादसे के बाद चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को तुरंत एंबुलेंस से उप जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक दीपक को मृत घोषित कर दिया।
वहीं प्राथमिक उपचार के बाद अन्य तीनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें झुंझुनूं रेफर कर दिया गया है। इधर हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण अस्पताल में एकत्र हो गए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2495685


