[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

‘यह एक मुसलमान होने की सजा है?’: जेल से बाहर आने पर छलका आजम का दर्द, बोले- कानून का वजूद खत्म हो चुका


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

‘यह एक मुसलमान होने की सजा है?’: जेल से बाहर आने पर छलका आजम का दर्द, बोले- कानून का वजूद खत्म हो चुका

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गुरुवार को दो पैन कार्ड मामले में आजम खान और अब्दुल्ला आजम की सजा पर रोक लगाते हुए जमानत मंजूर की थी। शुक्रवार को एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में हाईकोर्ट का आदेश दाखिल कर जमानत की शर्तें पूरी की गईं। रिहाई परवाने जारी होने के बाद जैसे ही शनिवार शाम दोनों जेल से बाहर आए, ईडी ने आजम खान को हिरासत में ले लिया।

उत्तर प्रदेश : अब्दुल्ला आजम के दो पैनकार्ड मामले में जमानत मिलने पर शनिवार शाम जेल से बाहर आए सपा नेता आजम खां को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने हिरासत में ले लिया। रिहाई जानकारी मिलते ही ईडी की टीम पहले से गेट पर मौजूद थी। आजम के जेल से बाहर कदम रखते ही टीम अपनी गाड़ी में बैठाकर साथ ले गई। वहीं, उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को जेल से रिहाई मिल गई। रामपुर के एएसपी अनिल सिंह सिसोदिया ने बताया कि ईडी की टीम आजम को हिरासत में लेकर गाजियाबाद मुख्यालय पूछताछ के लिए ले गई है।

जेल से बाहर आते ही छलका दर्द
जेल से बाहर आते ही आजम खान ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अब कहने को बचा ही क्या है? मैं क्या कहूं? कानून का वजूद खत्म हो चुका है। क्या यह एक मुसलमान होने की सजा है? हमारी गलती यह थी कि एक मुसलमान ने यूनिवर्सिटी बनाई। यही हमारा गुनाह है। हमने बच्चों के लिए स्कूल बनाए। क्या यह हमारा गुनाह है?”

azam khan muslim punishment statement ed custody after jail release

समर्थकों ने किया हंगामा

आजम खां के 11 महीने 14 दिन बाद जेल से रिहाई के संकेत देख बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता दोपहर से ही कारागार के बाहर जुट गए थे। आजम खां को ईडी की टीम द्वारा घेरते ही उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। ईडी विरोधी नारे लगाए।

azam khan muslim punishment statement ed custody after jail release

13 अक्तूबर को ईडी ने दर्ज किया था ताजा मामला

दो पैनकार्ड मामले में जिला स्तरीय अदालत से आजम खां और अब्दुल्ला आजम को सात-सात साल की सजा सुनाए जाने के बाद 17 नवंबर 2025 को जेल भेजा गया था। ईडी की ओर से 13 अक्तूबर को जौहर यूनिवर्सिटी के निर्माण में सरकारी धन के इस्तेमाल समेत कुछ अन्य आरोपों में अजीमनगर थाने में आजम खां के खिलाफ ताजा मामला दर्ज कराया था।

azam khan muslim punishment statement ed custody after jail release

29 अक्तूबरो को मिली थी जमानत

दो पैनकार्ड मामले में आजम खां और अब्दुल्ला आजम को हाईकोर्ट से 29 अक्तूबर को जमानत मिल गई थी। शुक्रवार को कोर्ट से रिहाई का परवाना जारी होने के बाद उनके जेल से छूटने के आसार नजर आने लगे थे। आजम से जुड़े कुछ अन्य मामलों में परवाने बाकी होने से रिहाई में रोड़ा अटकने की संभावना भी जताई जा रही थी। इस बीच आजम खां के अधिवक्ता ने तेजी पकड़ते हुए शनिवार को उनसे जुड़े अन्य मामलों में भी परवाने जारी करा लिए। इस जानकारी के साथ ही शनिवार दोपहर से आजम समर्थकों और सपाइयों की भीड़ जेल पर जुटने लगी।
azam khan muslim punishment statement ed custody after jail release

आजम-अब्दुल्ला की रिहाई तय मानकर खुशी से झूम रहे सपाइयों के चेहरे शाम 6.15 बजे जेल के गेट पर ईडी की टीम देखते ही फक पड़ गए। ईडी की टीम के साथ बड़ी संख्या में अर्धसैनिक बल के जवान भी थे। शाम सात बजे सपा नेता आजम खां के जेल से बाहर आते ही ईडी की टीम ने उन्हें घेर लिया। एक आदेश दिखाया, जिस पर आजम खां से कुछ सेकंड की बहस हुई लेकिन इसके बाद भी टीम ने उन्हें हिरासत में ले लिया। कड़ी सुरक्षा के बीच ईडी की टीम उन्हें साथ ले गई। इससे उनके समर्थकों में मायूसी छा गई। काफी देर असमंजस में रहे आजम समर्थकों और सपाइयों ने कुछ देर बाद जेल से बाहर आए अब्दुल्ला आजम का स्वागत किया। इस बीच ईडी के खिलाफ नारे भी लगाए।
azam khan muslim punishment statement ed custody after jail release
टाइम लाइन
शाम 4:30 बजे: रामपुर जेल में सभी परवाने पहुंचे
शाम 5:00 बजे: जेल गेट पर समर्थकों की भारी भीड़ जुटी
शाम 5:30 बजे: आजम खां के वकीलों का पैनल जेल पहुंचा
शाम 6:15 बजे: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम जेल पहुंची
शाम 7:00 बजे: आजम खां जेल से बाहर आए
शाम 7:01 बजे: ईडी की टीम ने गेट पर ही आजम खां को हिरासत में लिया
शाम 7:02 बजे: ईडी की गाड़ी के आगे समर्थक खड़े हो गए, ईडी के खिलाफ नारे लगाए
शाम 7:05 बजे: आजम खां-ईडी टीम में हिरासत में लेने को लेकर नोकझोंक हुई
शाम 7:25 बजे: आजम खां ने ईडी टीम की गाड़ी के पायदान पर खड़े होकर समर्थकों का अभिनंदन स्वीकारा
शाम 7:30 बजे: ईडी की टीम आजम खां को लेकर जेल गेट से रवाना हो गई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22