मंड्रेला में जलभराव से परेशान वार्डवासियों का प्रदर्शन, नालियां बनवाने की मांग
वार्ड 3 और 5 के बीच सड़क पर जमा हो रहा घरों का गंदा पानी, कीचड़ के कारण आवागमन मुश्किल
मंड्रेला : कस्बे के वार्ड नंबर 3 और 5 के बीच नाली नहीं होने से स्थानीय निवासियों को लंबे समय से जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। घरों से निकलने वाला पानी सड़क पर जमा हो रहा है। इससे रास्ते पर कीचड़ फैल गया है और लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। समस्या से परेशान वार्डवासियों ने शनिवार को प्रदर्शन कर नगरपालिका प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की।
वार्डवासियों के अनुसार, सड़क पर लंबे समय से पानी जमा होने के कारण लोगों को रास्ता पार करने में परेशानी होती है। हालात ऐसे हैं कि कई बार लोगों को दीवारों का सहारा लेकर रास्ता पार करना पड़ता है। उनका कहना है कि इस समस्या को लेकर नगरपालिका में कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ।
वार्डवासी महेंद्र शर्मा ने बताया कि नाली नहीं होने से घरों का पानी सड़क पर जमा हो रहा है। इससे आमजन का निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं वार्ड निवासी गुड्डी कंवर ने कहा कि सड़क पर भरे गंदे पानी के कारण महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ती है।
प्रदर्शन कर रहे वार्डवासियों ने नगरपालिका प्रशासन से जल्द नालियों का निर्माण करवाकर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2495482

