केसीसी में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन, प्रतियोगिताओं के विजेता सम्मानित
‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ थीम पर हुईं विभिन्न प्रतियोगिताएं, आठ स्कूलों के 16 विद्यार्थियों ने लिया भाग
खेतड़ीनगर : केसीसी प्रोजेक्ट के तत्वावधान में आयोजित सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन शनिवार को केसीसी के कॉपर क्लब में पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केसीसी के कार्यपालक निदेशक पुरुषोत्तमदास बोहरा रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में केसीसी महाप्रबंधक (सांद्रण) वीके इंद्रा, जयंत मुखोपाध्याय, भूपेश बंबोरिया, कमलेश कुमार, डॉ. दीपिका खुराना, मोहम्मद उस्मान और रामनाथ गरई मौजूद रहे। अध्यक्षता सहायक महाप्रबंधक (सतर्कता) देवेंद्र वर्मा ने की।
देवेंद्र वर्मा ने बताया कि सप्ताह के दौरान ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ विषय पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें आठ विद्यालयों के 16 विद्यार्थियों ने भाग लिया। केसीसी कर्मचारियों के परिवारजनों के लिए आयोजित नारा लेखन प्रतियोगिता में दिव्या प्रभा जोशी ने प्रथम, ज्योतिर्मयी साहू ने द्वितीय और कविता पंडोले ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बच्चों की श्रेणी में दिव्याषा साहू प्रथम, इशिका पारीक द्वितीय और ऐवंशिका करारिया तृतीय स्थान पर रहीं।
विद्यालय स्तर की हिंदी निबंध प्रतियोगिता में इशिका पारीक ने प्रथम, प्रीति ने द्वितीय और यशराज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं अंग्रेजी निबंध प्रतियोगिता में आशीष कुमार प्रथम, हर्षिता द्वितीय और कविता जांगिड़ तृतीय स्थान पर रहीं। विजेताओं को अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर राजेश डांढेल, अभिषेक पारीक, मुन्नालाल जैदिया, इंद्रा कुमार, आनंद पांडे, दीपक करारिया, धर्मपाल कुमावत, विमल शर्मा, बाबूलाल सैनी, अनूप, लक्ष्मी, संजय जिंदड़ और मनोज लमोरिया सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2495482

