गांगियासर में घांघू जाने वाली सड़क बनी गंदे पानी की झील, डेढ़ दर्जन दुकानों का कारोबार प्रभावित
निकासी नहीं होने से ग्रामीणों का रास्ता बंद, दीपावली से पहले दुकानदारों की बढ़ी चिंता; ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
बिसाऊ : गांगियासर गांव में घांघू जाने वाले सड़क मार्ग पर गंदा पानी जमा होने से रास्ता झील में तब्दील हो गया है। पानी की निकासी नहीं होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है, वहीं सड़क किनारे स्थित डेढ़ दर्जन से अधिक दुकानों पर ग्राहक नहीं पहुंच पा रहे हैं। इससे दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। समस्या से परेशान ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत और पंचायत समिति प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर जल्द समाधान की मांग की।
वक्फ बोर्ड के जिला अध्यक्ष इकबाल खान, युसूफ खान, पूर्व उपसरपंच प्रदीप कुमार स्वामी, सुरेन्द्र कुमार बडसर, जितेन्द्र कुमार, नरेश मीणा, महेन्द्र कुमार, रतन लाल, छगन लाल, इकबाल चौहान और मुकेश सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि गंदे पानी की निकासी के लिए नाला निर्माण स्वीकृत है, लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने मांग की कि जब तक नाले का निर्माण नहीं होता, तब तक ग्राम पंचायत प्रशासन जमा गंदे पानी की निकासी के लिए तत्काल अस्थायी व्यवस्था करे।
सुरेंद्र टेलर ने बताया कि वार्ड 12, 13 और 3 का गंदा पानी बहकर इस सड़क पर जमा हो रहा है। वहीं बरसात का पानी वार्ड 4, 5 और 6 से आकर भी इसी मार्ग पर ठहर जाता है। घरों से निकलने वाले गंदे पानी के कारण सड़क पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है।
दीपावली में अब एक सप्ताह का समय शेष है। ऐसे में बाजार में ग्राहकों की आवाजाही बंद होने से दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो रहा है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि इसी सड़क मार्ग पर दो मतदान केंद्र स्थित हैं। ऐसे में रास्ता बंद रहने से आमजन के साथ मतदान केंद्रों तक पहुंचने में भी परेशानी हो सकती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द पानी की निकासी करवाकर रास्ता सुचारू कराने की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2495482


