[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

तेज रफ्तार मिक्सर ट्रक की टक्कर से टायर मिस्त्री की मौत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

तेज रफ्तार मिक्सर ट्रक की टक्कर से टायर मिस्त्री की मौत

रींगस के भैरूजी मोड़ पर हादसा, दुकान के बाहर टायर संभाल रहे उमरदीन को वाहन ने मारी टक्कर

रींगस : क्षेत्र के भैरूजी मोड़ पर बीटीएस अस्पताल के पास शनिवार को तेज रफ्तार मिक्सर ट्रक की टक्कर से टायर मिस्त्री उमरदीन कुरैशी (40) की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार मृतक उमरदीन कुरैशी पुत्र जहुर खान जयपुर जिले के हिंगोनियां, वाया जोबनेर के निवासी थे। वे पिछले करीब 20 वर्षों से रींगस में एन टायर्स के नाम से दुकान संचालित कर रहे थे। शनिवार को वे अपनी दुकान के बाहर टायर संभाल रहे थे। इसी दौरान रोड़ी से भरे तेज रफ्तार मिक्सर ट्रक के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उमरदीन गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोग उन्हें तत्काल निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें चौमूं रेफर कर दिया। वहां एक निजी अस्पताल में जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का राजकीय उप जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। मृतक के भाई अशफाक कुरैशी की रिपोर्ट पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22