[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मुनका की ढाणी में सामूहिक सुंदरकांड पाठ हुआ:वरिष्ठ नागरिक मित्र मंडल ने किया आयोजन, पालिकाध्यक्ष ने नागरिकों का सम्मान किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मुनका की ढाणी में सामूहिक सुंदरकांड पाठ हुआ:वरिष्ठ नागरिक मित्र मंडल ने किया आयोजन, पालिकाध्यक्ष ने नागरिकों का सम्मान किया

मुनका की ढाणी में सामूहिक सुंदरकांड पाठ हुआ:वरिष्ठ नागरिक मित्र मंडल ने किया आयोजन, पालिकाध्यक्ष ने नागरिकों का सम्मान किया

चिड़ावा : चिड़ावा के मुनका की ढाणी में शहर के वरिष्ठ नागरिक मित्र मंडल ने सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया। कार्यक्रम पालिकाध्यक्ष सुमित्रा सैनी के आतिथ्य में हुआ। इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान भी किया गया। मंडल के सदस्यों ने सुंदरकांड की महिमा पर प्रकाश डाला। पूर्व पालिकाध्यक्ष ओमप्रकाश सैनी की पत्नी बसंती देवी, पालिकाध्यक्ष सुमित्रा सैनी और पार्षद शीशराम सैनी बिल्लू ने पूजन कर पाठ की शुरुआत की।

इसके बाद मौजूद लोगों ने मंडल के सदस्यों के साथ सुंदरकांड का पाठ किया। इस दौरान अंत में मंडल के सदस्यों का पालिकाध्यक्ष सुमित्रा सैनी ने अभिनंदन भी किया और इस तरह के धार्मिक आयोजन को जारी रखने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में पार्षद डॉ. नरेंद्र सिंह, पार्षद संजय शास्त्री, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष महेश हिम्मतरामका, पूर्व पार्षद सुमित्रा हजारीलाल सैनी, सुशील सैनी, संदीप हिम्मतरामका, बीएल सैनी, मनोज लाटा, मोतीलाल लाटा, राजीव व्यास, संजीव व्यास, सुशील शर्मा, गोपीराम सैनी और पंडित सुनील शर्मा भोला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22