विजय मर्चेंट ट्रॉफी में चूरू के आंजनेय शर्मा का चयन, दिव्यांशु सुरक्षित खिलाड़ी
राजस्थान की अंडर-16 टीम में मिली जगह, जिला क्रिकेट संघ ने बताया जिले के लिए बड़ी उपलब्धि
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से आयोजित अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी के लिए राजस्थान की टीम में चूरू के आंजनेय शर्मा का चयन हुआ है। वहीं जिले के ही दिव्यांशु को सुरक्षित खिलाड़ी के रूप में चुना गया है। प्रतियोगिता का आयोजन 14 नवंबर से लखनऊ में होगा।
जिला क्रिकेट संघ के सचिव सुशील शर्मा ने बताया कि आंजनेय राजस्थान की टीम का हिस्सा होंगे। संघ के संयुक्त सचिव जगदीश शर्मा ने कहा कि यह पहला अवसर है, जब चूरू जिले के दो खिलाड़ियों का राजस्थान की अंडर-16 टीम में चयन हुआ है। संयुक्त सचिव मुरारीलाल शर्मा ने बताया कि आंजनेय ने अंडर-16, अंडर-19 और अंडर-23 प्रतियोगिताओं में चूरू की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण में भी शानदार प्रदर्शन किया। उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया।
आंजनेय के चयन पर जिला क्रिकेट संघ अध्यक्ष पराक्रम सिंह राठौर ने उन्हें बधाई देते हुए इसे जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। संघ के उपाध्यक्ष मनोज गढ़वाल, कोषाध्यक्ष दीनदयाल सारस्वत, दीपक स्वामी, भंवर वीरेंद्र, सौरभ सारस्वत, अमित सिंह, हरीश राजदेव, मनीष शर्मा, कमल पुजारी, रघुनन्दन शर्मा और वसीम अहमद ने भी आंजनेय को बधाई दी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2494721


