इंदिरा गांधी को शहीद दिवस पर किया याद, सरदार पटेल की जयंती पर मनाया एकता दिवस
मदरसा इंदिरा मेमोरियल पब्लिक शिक्षण संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने युवाओं से राष्ट्रीय एकता और अखंडता के लिए आगे आने का किया आह्वान
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय स्थित मदरसा इंदिरा मेमोरियल पब्लिक शिक्षण संस्थान में शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती भी समारोहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में दोनों महान नेताओं के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रॉयल विकलांग विकास संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष अख्तर खान रुकनखानी ने की, जबकि सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद अली पठान मुख्य अतिथि रहे। पठान ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता को बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।
अख्तर खान ने कहा कि आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। इंदिरा गांधी के बताए मार्ग पर चलते हुए सशक्त और एकजुट देश के सपने को साकार करने के लिए युवाओं को आगे आना चाहिए। उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को याद करते हुए राष्ट्रीय एकता और अखंडता के संकल्प को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर संस्थान सचिव यूसुफ खान, समाजसेवी यूनुस खान, प्रधानाध्यापिका सबीना बानो और शिक्षा अनुदेशिका अल्लादेई सहित अन्य उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2494737


