पपुरना स्कूल के जीर्णोद्धार पर भामाशाह मनोज घुमरिया का नागरिक अभिनंदन
67 लाख रुपए की निजी राशि से करवाया विद्यालय का जीर्णोद्धार, पीएम श्री विद्यालय के रूप में हुआ चयन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : आजाद अहमद खान
खेतड़ी/पपुरना : अपनी जन्मभूमि से जुड़ाव और शिक्षा के प्रति समर्पण की मिसाल पेश करते हुए पपुरना गांव निवासी एवं मीणा समाज के झुंझुनूं जिला अध्यक्ष मनोज कुमार घुमरिया ने राजकीय विद्यालय के जीर्णोद्धार पर अपनी निजी कमाई से 67 लाख रुपए खर्च किए। उनके इस सराहनीय योगदान और समाजसेवा के लिए गुरुवार को गांव की सार्वजनिक चौपाल पर ग्रामीणों की ओर से नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में ग्रामीणों ने मनोज कुमार घुमरिया का साफा और माला पहनाकर सम्मान किया। इस दौरान वक्ताओं ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में किया गया योगदान आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
पैतृक गांव के सर्वांगीण विकास का सपना
अपने संबोधन में मनोज कुमार घुमरिया ने कहा कि पपुरना उनका पैतृक गांव है और अपनी जन्मस्थली का सर्वांगीण विकास करना उनका सपना है। इसी उद्देश्य से उन्होंने अपनी निजी कमाई से राजकीय विद्यालय के जीर्णोद्धार पर 67 लाख रुपए खर्च किए। उनके इस प्रयास के बाद विद्यालय का जिले में पीएम श्री विद्यालय के रूप में चयन हुआ।
समारोह की अध्यक्षता सुनील सैनी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में सेडूराम मीणा, सुमन सैनी, मनोज सैनी, हरमेंद्र चनानिया, गोकुलचंद मेहरड़ा, छोटूराम आठती, शहजाद खान, ओमीचंद, ओमप्रकाश सैनी, ग्यारसीलाल और बशीर खान मौजूद रहे।
कार्यक्रम में नईमुद्दीन, बलबीर छापोला, हुकमचंद मेघवाल, रोताश मीणा सहित अनेक प्रबुद्धजन और ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने मनोज कुमार घुमरिया के प्रयासों को गांव के लिए प्रेरणादायी बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
शिक्षा के लिए भामाशाह का योगदान बना प्रेरणा
मनोज कुमार घुमरिया की इस पहल ने यह संदेश दिया कि अपनी जन्मभूमि के विकास के लिए व्यक्तिगत स्तर पर किए गए प्रयास भी बड़ा बदलाव ला सकते हैं। विद्यालय के जीर्णोद्धार में उनका आर्थिक सहयोग ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2491334