[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कार से 26 किलो चांदी के आभूषण और 1.81 लाख रुपए नकद जब्त


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

कार से 26 किलो चांदी के आभूषण और 1.81 लाख रुपए नकद जब्त

कार से 26 किलो चांदी के आभूषण और 1.81 लाख रुपए नकद जब्त

बिसाऊ : पुलिस ने देर शाम गश्त के दौरान एक कार से 26 किलो चांदी के आभूषण, सोने के कुछ सामान और 1 लाख 81 हजार रुपए की नकदी जब्त की है। कार में सवार दोनों व्यक्ति सुजानगढ़ निवासी हैं और रिश्ते में पिता-पुत्र बताए जा रहे हैं।

सीआई उमाशंकर शर्मा ने बताया कि पुलिस गश्त के दौरान संदिग्ध लगने पर एक कार को रुकवाकर तलाशी ली गई। कार में सुजानगढ़ निवासी बनवारीलाल सोनी और उनका पुत्र हेमंत सोनी सवार थे। दोनों सोने-चांदी के आभूषणों की बिक्री का काम करते हैं और छोटे दुकानदारों को तैयार आभूषण बेचते हैं।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान पिता-पुत्र आभूषणों से संबंधित वैध बिल प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने कार से मिले 26 किलो चांदी के आभूषण, सोने के कुछ सामान और 1.81 लाख रुपए की नकदी जब्त कर ली।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77