[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघाना की 22 पंचायतों में 133 प्रत्याशी मैदान में:नाम वापसी के बाद चुनावी तस्वीर साफ; सरपंच पद के लिए कल मतदान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

सिंघाना की 22 पंचायतों में 133 प्रत्याशी मैदान में:नाम वापसी के बाद चुनावी तस्वीर साफ; सरपंच पद के लिए कल मतदान

सिंघाना की 22 पंचायतों में 133 प्रत्याशी मैदान में:नाम वापसी के बाद चुनावी तस्वीर साफ; सरपंच पद के लिए कल मतदान

सिंघाना : पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में सिंघाना पंचायत समिति क्षेत्र की 22 ग्राम पंचायतों में चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। नाम वापसी के बाद अब 133 प्रत्याशी सरपंच पद के लिए मैदान में हैं। ज्यादातर ग्राम पंचायतों में आमने-सामने की टक्कर है, जबकि कुछ पंचायतों में तीन या इससे अधिक प्रत्याशियों के मैदान में होने से मुकाबला बहुकोणीय हो गया है।

पचेरी खुर्द में सबसे अधिक 14 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे, जबकि डूमोली खुर्द और भैसावता खुर्द में दो-दो प्रत्याशी आमने-सामने होंगे।

चुनाव चिह्न आवंटित, प्रशासन ने पूरी की तैयारियां

रिटर्निंग अधिकारी बाबूलाल बिजारणियां ने बताया कि सिंघाना पंचायत समिति के अधीन आने वाली 22 ग्राम पंचायतों में नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 133 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। सरपंच पद के लिए होने वाले मतदान को लेकर सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए हैं।

प्रशासन की ओर से शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए आवश्यक तैयारियां की गई हैं। मतदान के दौरान मतदाता सरपंच और वार्ड पंच पद के लिए अलग-अलग मतों का इस्तेमाल करेंगे।

शाम को मतगणना, निर्वाचित सरपंच को मिलेगा प्रमाण पत्र

सरपंच पद के लिए मतदान निर्धारित समय तक होगा। मतदान के बाद मतगणना की जाएगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे। इसके बाद निर्वाचित सरपंच को निर्वाचन प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77