सांसद बृजेंद्र सिंह ओला ने अरड़ावता में परिवार सहित किया मतदान
मतदान केंद्र संख्या 58 पर पहुंचकर किया मताधिकार का उपयोग, ग्रामीणों से भी की मतदान की अपील
सुलताना : झुंझुनूं सांसद बृजेंद्र सिंह ओला ने अरड़ावता गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के मतदान केंद्र संख्या 58 पर परिवार सहित पहुंचकर मतदान किया। इस दौरान उनकी पत्नी राजबाला ओला, बेटे अमित ओला, पुत्रवधू आकांक्षा ओला और पोते आरनव ओला भी मौजूद रहे।
सांसद के भाई सरजीत ओला ने भी परिवार के साथ मतदान किया। मताधिकार का उपयोग करने के बाद सांसद ओला ने ग्रामीणों से लोकतंत्र के इस पर्व में भागीदारी निभाने और अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2489685

