थार की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत:ग्रामीणों ने चिड़ावा-मंड्रेला हाईवे पर जाम लगाया, पुलिस पर पथराव किया
थार की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत:ग्रामीणों ने चिड़ावा-मंड्रेला हाईवे पर जाम लगाया, पुलिस पर पथराव किया
चिड़ावा : झुंझुनूं जिले के चिड़ावा में एक थार गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया है। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया। वहीं मौके पर शांति व्यवस्था बनाने पहुंची पुलिस टीम से भी ग्रामीणों की नोक-झोंक हो गई। हादसा चिड़ावा-मंड्रेला हाईवे पर बुधवार देर शाम करीब 7:45 बजे हुआ है।
सीआई लक्ष्मीचंद वर्मा ने बताया- सुलताना का बास निवासी राजेश सैनी (45), पिता महेंद्र सैनी, ओमप्रकाश सैनी (58), पिता इंद्र सिंह सैनी और अशोक, पिता रामकुमार, मोटरसाइकिल से सुलताना का बास से कोपरिया कुआं जा रहे थे। तभी सामने से आ रही काली थार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें निजी वाहन से बाइपास स्थित डीएसएम हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने राजेश सैनी और ओमप्रकाश सैनी को मृत घोषित कर दिया। अशोक को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया। दोनों के शव चिड़ावा उप जिला अस्पताल पहुंचाए गए। राजेश सैनी खेती-बाड़ी करते थे। उनके परिवार में 14 साल का बेटा और 10 साल की बेटी है। ओमप्रकाश सैनी मजदूरी करते थे। उनके दो बेटे हैं, दोनों शादीशुदा हैं।
ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम
हादसे के बाद ग्रामीणों ने रास्ता जाम कर दिया। पुलिस की समझाइश के बाद भी उन्होंने जाम नहीं खोला। मौके पर चिड़ावा पालिकाध्यक्ष सुमित्रा सैनी, ओबीसी आयोग सदस्य पवन मावंडिया और सैनी समाज संस्था के जिलाध्यक्ष राजेश सैनी ने सीआई लक्ष्मीचंद वर्मा से आरोपी को तुरंत पकड़ने की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अतिरिक्त पुलिस जाप्ता तैनात
पुलिस जाप्ते ने जब ग्रामीणों से रास्ते से हटने के लिए कहा तो ग्रामीण पुलिस पर आक्रोशित हो गए। कुल लोगों ने पुलिस वाहन पर पथराव भी कर दिया। इस पर जिले से पुलिस जाब्ता मौके पर तैनात किया गया है और समझाइश का प्रयास हो रहा है। लेकिन चुनावी माहौल में आक्रोशित लोग संभलने में नहीं आ रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2489258

