[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पंचायत राज चुनाव प्रशिक्षण में तीसरे दिन भी कर्मचारियों ने किया भोजन-नाश्ते का बहिष्कार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पंचायत राज चुनाव प्रशिक्षण में तीसरे दिन भी कर्मचारियों ने किया भोजन-नाश्ते का बहिष्कार

उपार्जित अवकाश के बकाया भुगतान और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के स्वत्वों का शीघ्र निस्तारण करने की मांग

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : पंचायत राज संस्थाओं के चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया के प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों ने लगातार तीसरे दिन भी भोजन और नाश्ते का बहिष्कार कर विरोध दर्ज कराया। जिला मुख्यालय स्थित गोपाल दास राजकीय कन्या महाविद्यालय में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों के समाधान की मांग उठाई।

अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के जिलाध्यक्ष रिछपाल सिंह चारण ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर राज्य कर्मचारियों के समर्पित उपार्जित अवकाश के बकाया भुगतान और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के समस्त वैधानिक स्वत्वों का शीघ्र निस्तारण करवाने के लिए आंदोलन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नियमानुसार राज्य कर्मचारियों को समर्पित उपार्जित अवकाश का नगदीकरण अप्रैल माह के वेतन के साथ किया जाना देय है, लेकिन वित्तीय वर्ष के छह माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद भुगतान नहीं हुआ है। इससे प्रदेश के लाखों कर्मचारियों में रोष और असंतोष है।

सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भुगतान के लिए करना पड़ रहा इंतजार

महासंघ के पदाधिकारी भंवरलाल कस्वां ने बताया कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सामान्य भविष्य निधि (जीपीएफ), राज्य बीमा, पेंशन, पेंशन परिलाभ के रूप में कम्यूटेशन, उपार्जित अवकाश के नगदीकरण और ग्रेच्युटी जैसे वैधानिक स्वत्वों के भुगतान के लिए आठ से दस माह तक इंतजार करना पड़ रहा है। भुगतान में देरी के कारण बुजुर्ग सेवानिवृत्त कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

महासंघ के जिला महामंत्री फूले सिंह बुरड़क ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर चलाए जा रहे आंदोलन के तहत मतदान प्रशिक्षण के दौरान तीसरे दिन भी भोजन और नाश्ते का बहिष्कार जारी रखा गया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की लंबित मांगों का समाधान होने तक उनके मुद्दों को उठाया जाता रहेगा।

इस अवसर पर सुरेश फगेड़िया, मोहनलाल मेहरिया, प्रताप बेनीवाल, राम सिंह सिहाग, श्रीचंद प्रजापत, सावंत सिंह, पवन शर्मा, राजवीर सहारण, इंद्राज कस्वां, अशोक शर्मा, शिवपाल सिंह, शिवप्रसाद माहिच, लालचंद सहारण, शेर सिंह पुनिया और राजेंद्र सिंह सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77