लोहिया महाविद्यालय में रंगोली से दिया मतदान बढ़ाने का संदेश
‘रंग सजाए, मतदान बढ़ाए’ थीम पर हुई प्रतियोगिता, फैसल खान के समूह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : पंचायतीराज आम चुनाव के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत राजकीय लोहिया महाविद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ‘रंग सजाए, मतदान बढ़ाए’ विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रंगोली के माध्यम से मतदान के महत्व का संदेश दिया और लोगों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता के ग्रुप ए में फैसल खान, जैतून बानो, श्रुति हारित और सानिया ने भाग लिया। वहीं, ग्रुप बी में वंदना प्रजापत, दिव्या प्रजापत, पूजा गजरा और राधा प्रजापत ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में फैसल खान के ग्रुप ए ने प्रथम तथा वंदना प्रजापत के ग्रुप बी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. डॉ. मंजू शर्मा, जिला नोडल अधिकारी प्रो. डॉ. धीरज बाकोलिया, कार्यक्रम प्रभारी डॉ. वीना ढेनवाल, डॉ. विमीत, डॉ. पूजा शर्मा, डॉ. प्रशांत शर्मा, डॉ. आशीष शर्मा और डॉ. सुमित कुमार डाबी सहित अन्य उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2489284

