नोहर की जोया अख्तर बनीं आयकर निरीक्षक, एसएससी सीजीएल में हासिल की ऑल इंडिया रैंक 239
पठान समाज की बेटी ने बढ़ाया परिवार का मान, भटिंडा में दी जॉइनिंग; समाज के लोगों ने किया सम्मान
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
नोहर : नोहर की होनहार बेटी जोया अख्तर ने कर्मचारी चयन आयोग की संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (एसएससी सीजीएल) 2025 में अखिल भारतीय स्तर पर 239वीं रैंक हासिल कर आयकर निरीक्षक के पद पर चयनित होकर परिवार और समाज का नाम रोशन किया है। उन्होंने पंजाब के भटिंडा में पदभार भी ग्रहण कर लिया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और पठान समाज में खुशी का माहौल है।
जोया अख्तर पुत्री अब्दुल जब्बार पठान, जो राजस्थान पुलिस में सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) के पद पर जवाहर नगर थाना, श्रीगंगानगर में कार्यरत हैं, मूल रूप से नोहर, जिला हनुमानगढ़ की निवासी हैं। जोया ने अपनी मेहनत, लगन और समर्पण के बल पर भारत सरकार के आयकर विभाग में यह प्रतिष्ठित पद हासिल किया है।
माता-पिता और शिक्षकों को दिया सफलता का श्रेय
जोया अख्तर ने अपनी सफलता पर खुशी जताते हुए इसका श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अपनी निरंतर मेहनत को दिया। उनका मानना है कि दृढ़ संकल्प और लगातार प्रयास से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
समाज की बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा
जोया की उपलब्धि पर पठान समाज के गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई दी और सम्मानित किया। समाज के लोगों ने कहा कि उनकी सफलता अन्य बेटियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने और प्रशासनिक सेवाओं में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। जोया की इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2489248

