[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुजानगढ़ में 152 मरीजों की आंखों का चेकअप:48 का ऑपरेशन के लिए चयन, सभापति-उपसभापति का किया अभिनंदन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

सुजानगढ़ में 152 मरीजों की आंखों का चेकअप:48 का ऑपरेशन के लिए चयन, सभापति-उपसभापति का किया अभिनंदन

सुजानगढ़ में 152 मरीजों की आंखों का चेकअप:48 का ऑपरेशन के लिए चयन, सभापति-उपसभापति का किया अभिनंदन

सुजानगढ़ : सुजानगढ़ में माहेश्वरी सेवा सदन में बुधवार को लायंस क्लब इंटरनेशनल की ओर से 38वां निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 152 रोगियों की आंखों की जांच की गई, जिनमें से 48 रोगियों का ऑपरेशन के लिए चयन किया गया। शिविर में शंकरा आई हॉस्पिटल की मेडिकल टीम ने सेवाएं दीं।

सभापति और उपसभापति का अभिनंदन

लायंस क्लब और जिला अंधता निवारण समिति, जयपुर के तत्वावधान में आयोजित शिविर के दौरान सभापति मदनलाल गुलेरिया एवं उपसभापति सोनिका शर्मा का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर क्लब पदाधिकारियों ने नेत्र चिकित्सा शिविर के माध्यम से जरूरतमंदों को निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराने की पहल की जानकारी दी।

क्लब सदस्यों ने संभाली व्यवस्थाएं

कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष लायन एडवोकेट रजनीकांत सोनी, सचिव लायन देवेंद्र बेदी, कोषाध्यक्ष लायन मुरली राठी, जोन चेयरपर्सन लायन प्रशांत पारीक एवं डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन (विजन) एमजेएफ लायन कमल तापड़िया सहित क्लब के सदस्य उपस्थित रहे।

इन्होंने किया सहयोग

शिविर की व्यवस्थाओं में अशोक जाजू, देवकृष्ण मालपानी, संजय गोयल, पवन मौसूण, कैलाश तंवर, रुपेश शर्मा, विनोद नवहाल, सीए अभिषेक पोद्दार, सीए रोहित शर्मा, मधुसूदन शर्मा, राजेश शारदा, कमला सिंघी, सुषमा मूंदड़ा, डॉ. नीलम जांगिड़, सुनीता रावतानी, सुनीता तापड़िया, सुनीता बेदी, रेखा सोनी, ऊषा तंवर, कविता गोयल, सरिता जाजू, चित्रा जगवानी एवं मोनिका सोनी ने सहयोग किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77