महिला का पति-देवर पर मारपीट का आरोप:कहा- मायके में जाकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी; परिवार की सुरक्षा की मांग
महिला का पति-देवर पर मारपीट का आरोप:कहा- मायके में जाकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी; परिवार की सुरक्षा की मांग
सादुलपुर : सादुलपुर (चूरू) के वार्ड नंबर 23 की विनोद कुमारी ने पति और देवर पर मारपीट, धारदार हथियार से हमला और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला ने सादुलपुर पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के मुताबिक, 27 अक्टूबर 2026 को पति और देवर विकास रुलानिया ने विनोद कुमारी, बच्चों और मायके में माता-पिता से मारपीट की। महिला ने बताया कि देवर ने लोहे के बड़े चाकू जैसे धारदार हथियार से हमला कर उसका, बेटे व पिता का गला दबाया।
महिला का आरोप है कि दोनों शराब के नशे में थे और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। घटना से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक युवक धारदार हथियार लिए दिख रहा है। विनोद कुमारी ने पुलिस से पति, देवर और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई व परिवार की सुरक्षा की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2489226

