[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना में आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 5 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना में आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 5 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन

वर्ष 2026-27 के लिए जरूरतमंद अभ्यर्थियों को राहत, पहले 25 अक्टूबर थी अंतिम तिथि

झुंझुनूं : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के तहत वर्ष 2026-27 में ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 5 नवंबर 2026 कर दी गई है। इससे विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों और सरकारी नौकरियों की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के इच्छुक अभ्यर्थियों को निःशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन करने का अतिरिक्त अवसर मिलेगा।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव ललित कुमार ने बताया कि योजना के तहत विभागीय ऑनलाइन पोर्टल पर सूचीबद्ध कोचिंग संस्थानों में निःशुल्क कोचिंग के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों के हित में आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इसका उद्देश्य जरूरतमंद अभ्यर्थियों को योजना का अधिकाधिक लाभ दिलाना है।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि पहले 25 अक्टूबर 2026 निर्धारित थी, जिसे अब बढ़ाकर 5 नवंबर 2026 कर दिया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77