[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजगढ़ में 6.01 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार:’ऑपरेशन नशा मुक्त भारत’ के तहत की कार्रवाई, सप्लायर से पूछताछ जारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

राजगढ़ में 6.01 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार:’ऑपरेशन नशा मुक्त भारत’ के तहत की कार्रवाई, सप्लायर से पूछताछ जारी

राजगढ़ में 6.01 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार:'ऑपरेशन नशा मुक्त भारत' के तहत की कार्रवाई, सप्लायर से पूछताछ जारी

सादुलपुर : चूरू जिले के सादुलपुर में राजगढ़ पुलिस ने ‘ऑपरेशन नशा मुक्त भारत’ अभियान के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने 6.01 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ मुबारिक (20) नाम के युवक को गिरफ्तार किया। एसपी निश्चय प्रसाद के निर्देश पर 26 अक्टूबर को उप निरीक्षक सत्यप्रकाश ने मुखबिर की सूचना पर मुबारिक को राजगढ़ के वार्ड नंबर 7 से पकड़ा। उसके पास से हेरोइन बरामद हुई।

आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर हमीरवास थानाधिकारी जांच कर रहे हैं। पुलिस सप्लायर व खरीददारों के नेटवर्क से पूछताछ कर रही है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक सत्यप्रकाश, कांस्टेबल दयाराम और अजय कुमार शामिल थे। दयाराम और कर्मपाल की खास भूमिका रही। चूरू पुलिस ने लोगों से ऐसी किसी भी गतिविधि की जानकारी तुरंत देने की अपील की है, पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77