डंपर लूटने वाले अंतरराज्यीय गैंग का शातिर चोर गिरफ्तार:लिफ्ट लेने के बहाने रोककर मारपीट और लूट की थी, वारदात के बाद मेवात ले जाते थे वाहन
डंपर लूटने वाले अंतरराज्यीय गैंग का शातिर चोर गिरफ्तार:लिफ्ट लेने के बहाने रोककर मारपीट और लूट की थी, वारदात के बाद मेवात ले जाते थे वाहन
सरदारशहर : सरदारशहर पुलिस ने डंपर लूटने वाले अंतरराज्यीय गैंग के एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ठाकुर (27) डाबर कॉलोनी, भिवानी, हरियाणा का रहने वाला है।
लिफ्ट के बहाने रोककर वारदात की
थाना अधिकारी धीरेंद्रसिंह शेखावत ने बताया- मदनलाल बुडानिया हनुमानगढ़ से बिरमसर पहाड़ी जा रहे थे। जीवणदेसर के पास दो लड़कों ने उन्हें लिफ्ट के बहाने रोका। उन्होंने बुडानिया को जबरदस्ती डंपर से नीचे उतारा, मारपीट की, हाथ-पैर बांधकर पटक दिया और डंपर लेकर सरदारशहर की तरफ भाग गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने एक घंटे के अंदर सरदारशहर-तारानगर रोड पर डंपर के साथ एक आरोपी को पकड़ा। दूसरा आरोपी अभी फरार है।

मेवात, हरियाणा ले जाते थे वाहनों को
पूछताछ में आरोपी ने 13 अक्टूबर को बीदासर सुजानगढ़ से डंपर चोरी करना कबूला। उसने तीन महीने पहले सुजानगढ़ से भी एक डंपर और राजस्थान के अन्य इलाकों से भी डंपर चुराना कबूला। चोरी के वाहन मेवात, हरियाणा ले जाते थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2486001

