[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मनरेगा में अनियमितता पर पांच कार्मिकों पर जुर्माना, मेट की आईडी ब्लॉक कर ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

मनरेगा में अनियमितता पर पांच कार्मिकों पर जुर्माना, मेट की आईडी ब्लॉक कर ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

मनरेगा में अनियमितता पर पांच कार्मिकों पर जुर्माना, मेट की आईडी ब्लॉक कर ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

सीकर : महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत ग्राम पंचायत गारिण्डा, पंचायत समिति फतेहपुर में अनियमितता पाए जाने पर पांच कार्मिकों पर शास्ती अधिरोपित की गई है। साथ ही, संबंधित मेट प्रबीना की आईडी तत्काल ब्लॉक कर उसे ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला लोकपाल (वीबी-जी राम जी), जिला परिषद सीकर हरिराम ने बताया कि प्रकरण में उपलब्ध साक्ष्यों और दस्तावेजों का अवलोकन किया गया। इसमें अनियमितता, राज्य सरकार के निर्देशों की अवहेलना तथा कर्तव्यों और दायित्वों का समुचित निर्वहन नहीं किया जाना सामने आया। इसके बाद महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम, 2005 की धारा 25 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की गई।

चार कार्मिकों पर एक-एक हजार रुपए की शास्ती

प्रकरण में ग्राम विकास अधिकारी जयेंद्र शर्मा, कनिष्ठ सहायक अनिता बरवड़ एवं संतोष कुमारी तथा लेखा सहायक इरफान चेजारा पर एक-एक हजार रुपए की शास्ती अधिरोपित की गई है। वहीं, विकास अधिकारी एवं कार्यक्रम अधिकारी पंचायत समिति फतेहपुर नरेंद्र सिंह पुनियां पर 500 रुपए की शास्ती लगाई गई है। संबंधित अधिकारियों को शास्ती की राशि वसूल कर राजकोष में जमा करवाने के निर्देश दिए गए हैं।

मेट की आईडी ब्लॉक कर ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

जिला लोकपाल ने बताया कि कनिष्ठ तकनीकी सहायक मुकेश कुमार ढाका को भविष्य में योजना के कार्यों का नियमानुसार पर्यवेक्षण और निरीक्षण सुनिश्चित करने की हिदायत दी गई है। विकास अधिकारी एवं कार्यक्रम अधिकारी पंचायत समिति फतेहपुर को दोषी मेट प्रबीना की आईडी तत्काल ब्लॉक कर उसे ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके अलावा भविष्य में योजना के कार्यों के लिए मेट को नियमानुसार मस्टर रोल जारी करने तथा कार्यों के पर्यवेक्षण और निरीक्षण की व्यवस्था प्रभावी ढंग से सुनिश्चित करने को कहा गया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77