पंचायत चुनाव: चूरू की छह पंचायत समितियों के लिए 31 अक्टूबर को जारी होगी लोक सूचना
पंचायत समिति सदस्य के लिए 1.50 लाख और सरपंच पद के लिए एक लाख रुपए खर्च सीमा तय
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत चूरू जिले में चौथे चरण की छह पंचायत समितियों के सदस्य पदों के निर्वाचन के लिए 31 अक्टूबर को लोक सूचना जारी की जाएगी। इस चरण में सुजानगढ़, तारानगर पूर्व, तारानगर पश्चिम (भालेरी), रतनगढ़, चूरू और चूरू उत्तर पंचायत समितियों में चुनाव होंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा ने बताया कि राजस्थान पंचायतीराज (संशोधन) अधिनियम के तहत इस बार चुनाव लड़ने के लिए संतान संबंधी बाध्यता समाप्त कर दी गई है। साथ ही, अभ्यर्थियों की अधिकतम चुनावी व्यय सीमा में संशोधन किया गया है। पंचायत समिति सदस्य के लिए 1.50 लाख रुपए और सरपंच पद के लिए एक लाख रुपए की अधिकतम व्यय सीमा निर्धारित की गई है।
पंचायत समिति सदस्य के चुनाव का कार्यक्रम
उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम अर्पिता सोनी ने बताया कि पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए 31 अक्टूबर को निर्वाचन की लोक सूचना जारी होगी। नामांकन पत्र 4 नवंबर को शाम 3 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे। नामांकन का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा। सार्वजनिक अवकाश के दिनों में नामांकन प्रस्तुत नहीं किए जाएंगे।
नामांकन पत्रों की जांच 5 नवंबर को सुबह 11 बजे से होगी। अभ्यर्थी 6 नवंबर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापस ले सकेंगे। नाम वापसी की समय सीमा समाप्त होने के तुरंत बाद चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे और चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित की जाएगी।
14 नवंबर को होगा मतदान
एडीएम ने बताया कि पंचायत समिति सदस्य पदों के चुनाव के लिए मतदान दल 13 नवंबर को रवाना होकर संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में पहुंचेंगे। मतदान 14 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। सभी चरणों के पंचायत समिति सदस्य चुनावों की मतगणना 20 नवंबर को सुबह 8 बजे से की जाएगी।
पंच-सरपंच चुनाव का कार्यक्रम
पंच और सरपंच पदों के लिए भी चौथे चरण की लोक सूचना 31 अक्टूबर को जारी होगी। इन पदों के लिए 15 नवंबर को सुबह 8 बजे से 11 बजे तक नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। सुबह 11:30 बजे से नामांकन पत्रों की जांच होगी। दोपहर 2 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद चुनाव चिह्न आवंटित कर चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित की जाएगी। पंच और सरपंच पदों के लिए मतदान 16 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद ग्राम पंचायत मुख्यालय पर मतगणना की जाएगी। उपसरपंच पद के लिए चुनाव 17 नवंबर को होगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2485922

