चिड़ावा में दीपावली पर होगी रोशनी प्रतियोगिता:मुख्य बाजारों को 4 जोन में बांटकर विजेताओं को मिलेंगे इनाम
चिड़ावा में दीपावली पर होगी रोशनी प्रतियोगिता:मुख्य बाजारों को 4 जोन में बांटकर विजेताओं को मिलेंगे इनाम
चिड़ावा : चिड़ावा में नगरपालिका अध्यक्ष सुमित्रा सैनी की अध्यक्षता में व्यापार मंडलों के साथ बैठक हुई। इसमें शहर के मुख्य बाजारों में सफाई, रोशनी और ट्रैफिक व्यवस्था पर चर्चा की गई। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि दीपावली पर मुख्य बाजारों को चार जोन में बांटकर साज-सजावट की प्रतियोगिता होगी और विजेताओं को इनाम मिलेंगे।
व्यापार मंडलों ने नया बस स्टैंड से मंड्रेला मोड़ तक एक जैसी रेलिंग लगाने, दिन में दो बार कचरा ऑटो-टीपर चलाने और सफाई कर्मचारियों को कचरा नालियों में न बहाने की हिदायत देने जैसे कई सुझाव दिए।
शौचालयों की सफाई, पानी की टंकी और बंद महिला शौचालय को खोलने की मांग भी की गई। दीवाली पर संक्रमण से बचने के लिए नालियों को जेटिंग मशीन से साफ कर डीडीटी पाउडर डालने का सुझाव दिया गया। बैठक में पालिकाध्यक्ष सुमित्रा सैनी, अधिशासी अधिकारी गौतम शर्मा और विभिन्न व्यापार मंडलों के अध्यक्ष मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2485997

