पंचायती राज चुनाव के द्वितीय चरण के मतदान के लिए आज रवाना होंगे मतदान दल
पंचायती राज चुनाव के द्वितीय चरण के मतदान के लिए आज रवाना होंगे मतदान दल
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल
झुंझुनूं : पंचायती राज आम चुनाव-2026 के द्वितीय चरण के तहत पंचायत समिति झुंझुनूं, चिड़ावा, सूरजगढ़, सिंघाना, पिलानी एवं बुहाना क्षेत्रों में मतदान होगा। इसके लिए मतदान दलों की रवानगी मंगलवार को सेठ मोतीलाल कॉलेज, झुंझुनूं से की जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने बताया कि सभी मतदान दल मंगलवार शाम तक अपने-अपने निर्धारित मतदान केंद्रों पर पहुंच जाएंगे, ताकि मतदान प्रक्रिया निर्धारित समय पर सुचारू रूप से संपन्न करवाई जा सके।
उन्होंने बताया कि जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान 28 अक्टूबर, बुधवार को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक होगा।
इसी प्रकार पंच एवं सरपंच पदों के लिए 29 अक्टूबर को नामांकन प्रक्रिया संपन्न होगी। पंच एवं सरपंच पदों के लिए मतदान 30 अक्टूबर, शुक्रवार को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक करवाया जाएगा। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना की जाएगी। उप सरपंच का चुनाव 31 अक्टूबर को होगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2483302


