[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वोट बचाओ-देश बचाओ महारैली के लिए कांग्रेस की बैठक, चूरू से हजारों कार्यकर्ता करेंगे दिल्ली कूच


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

वोट बचाओ-देश बचाओ महारैली के लिए कांग्रेस की बैठक, चूरू से हजारों कार्यकर्ता करेंगे दिल्ली कूच

रफीक मंडेलिया ने कार्यकर्ताओं से किया आह्वान, जिला परिषद वार्ड 26 की निर्दलीय प्रत्याशी सकिला बानो ने कांग्रेस उम्मीदवार को दिया समर्थन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को प्रस्तावित ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ महारैली की तैयारियों को लेकर सोमवार को मंडेलिया हाउस स्थित शहर एवं देहात ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में चूरू से हजारों कार्यकर्ताओं के दिल्ली पहुंचने को लेकर चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए रफीक मंडेलिया ने कहा कि जनता के वोट पर डाका डालने, मतदाता सूचियों से नाम हटाने और लोकतंत्र की आवाज दबाने की किसी भी कोशिश का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के मुद्दे पर कांग्रेस संघर्ष करेगी। उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान पहुंचकर महारैली में भाग लेने तथा लोकतंत्र की आवाज बुलंद करने का आह्वान किया।

बैठक में पीसीसी सचिव रियाजत खान, चूरू शहर ब्लॉक अध्यक्ष असलम खोखर, देहात ब्लॉक अध्यक्ष किशोर धान्धू, आशाराम सैनी, धर्मेंद्र बुडानिया, रमजान खान, नानकराम डूडी, नारायण बालाण और लीलाधर चुलेट ने भी कार्यकर्ताओं से अधिकाधिक संख्या में दिल्ली पहुंचने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता जमील चौहान ने किया।

इस दौरान चूरू सभापति प्रत्याशी संजय भाटी, रतननगर चेयरमैन प्रतिनिधि सुरेंद्र ढण्ड, अंजनी शर्मा, अबरार खान, शिवकुमार शर्मा, विमल शर्मा, साजीद मोयल, असलम खां मोयल, आरिफ रिसालदार, पंकज सैनी, अली मोहम्मद भाटी, अजीज खां, सुनीता कपुरिया, जगदीश प्रसाद, सलीम पावटे, गुलजार खान, बजरंग मेघवाल, आदिल कुरेशी, प्रदीप चावरिया, अलानूर लुहार, विकास मील, मोहन टेलर, सुशीला सुण्डा, श्रवण बसेर, समीउल्लाह गौरी, विनोद खटीक, सुरेश शर्मा, कमल सिंह राठौड़, नौमान सैयद, कपिल भाटी, तोफिक खान, अब्दुल मनान, मोहनलाल रोलण, वाहिद अली, हर्ष लाम्बा, सोयल डीके, सलीम गौरी, शाहरुख खान, खालिद कुरेशी, सुरेश गहलोत, इमरान मलनस और सतार पावटे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

निर्दलीय प्रत्याशी सकिला बानो ने प्रकाश बुडानिया को दिया समर्थन

बैठक के दौरान चूरू जिला परिषद के वार्ड संख्या 26 से निर्दलीय प्रत्याशी सकिला बानो पत्नी अयुब खां राणासर ने नामांकन वापस लेने के बाद कांग्रेस उम्मीदवार प्रकाश बुडानिया को समर्थन देने की घोषणा की। मंडेलिया हाउस स्थित कांग्रेस कार्यालय में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया की मौजूदगी में उन्होंने अपना समर्थन जताया। इस अवसर पर मंडेलिया ने सकिला बानो का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

राहुल कस्वां और रफीक मंडेलिया आज करेंगे ग्रामीण दौरा

देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष किशोर धान्धू ने बताया कि 27 अक्टूबर को सांसद राहुल कस्वां और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया जिला परिषद के कांग्रेस उम्मीदवारों के समर्थन में ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा करेंगे। दौरा सुबह 10 बजे शुरू होगा। इस दौरान दोनों नेता विभिन्न गांवों में पहुंचकर कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में जनसंपर्क करेंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89