[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में दूसरे चरण के मतदान के लिए मंगलवार को रवाना होंगे मतदान दल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में दूसरे चरण के मतदान के लिए मंगलवार को रवाना होंगे मतदान दल

छह पंचायत समितियों में 28 अक्टूबर को ईवीएम से होगा मतदान, जिले में बनाए गए कुल 803 मतदान केंद्र

सीकर : पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के दूसरे चरण के तहत जिले की छह पंचायत समितियों में मतदान कराने के लिए मंगलवार, 27 अक्टूबर को मतदान दल रवाना होंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने बताया कि मतदान दलों की रवानगी श्री कल्याण राजकीय कन्या महाविद्यालय, सीकर से होगी। मतदान दलों को ईवीएम, मतदान सामग्री और आवश्यक चुनावी व्यवस्थाओं के साथ निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में नीमकाथाना, पाटन, श्रीमाधोपुर, अजीतगढ़, खंडेला और पिपराली पंचायत समितियों में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए बुधवार, 28 अक्टूबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक ईवीएम के माध्यम से मतदान होगा।

छह पंचायत समितियों में 803 मतदान केंद्र

जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, दूसरे चरण के लिए पंचायत समिति पाटन में 94, श्रीमाधोपुर में 132, अजीतगढ़ में 93, खंडेला में 227, पिपराली में 96 और नीमकाथाना में 161 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस प्रकार छह पंचायत समितियों में कुल 803 मतदान केंद्रों पर मतदान कराया जाएगा।

30 अक्टूबर को पंच-सरपंच के लिए मतदान

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पंच और सरपंच पदों के लिए मतपत्रों की तैयारी 29 अक्टूबर को की जाएगी। इन पदों के लिए शुक्रवार, 30 अक्टूबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। पंच और सरपंच पदों के मतों की गणना मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77