[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजकीय कॉलेज में छात्राओं को कानूनी अधिकारों की जानकारी:24 दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर भी लगेगा, महिला पुलिस ट्रेनर आत्मरक्षा की ट्रेनिंग देंगी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

राजकीय कॉलेज में छात्राओं को कानूनी अधिकारों की जानकारी:24 दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर भी लगेगा, महिला पुलिस ट्रेनर आत्मरक्षा की ट्रेनिंग देंगी

राजकीय कॉलेज में छात्राओं को कानूनी अधिकारों की जानकारी:24 दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर भी लगेगा, महिला पुलिस ट्रेनर आत्मरक्षा की ट्रेनिंग देंगी

सादुलपुर : सादुलपुर के राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में महिला अधिकार और सुरक्षा पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम हुआ। यह कार्यक्रम रानी लक्ष्मीबाई केंद्र, महिला प्रकोष्ठ और राज्य महिला नीति 2021 ने मिलकर आयोजित किया। मुख्य वक्ता सहायक आचार्य डॉ. छगनदान चारण ने छात्राओं को महिला अधिकारों और कानूनी जागरूकता के बारे में बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य जगबीर सिंह ने की।

रानी लक्ष्मीबाई केंद्र की नोडल अधिकारी डॉ. अनीता गोस्वामी ने बताया कि छात्राओं के लिए 24 दिवसीय विशेष शिविर चल रहा है। इसमें महिला अधिकारों, कानूनी सहायता, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि शिविर में महिला पुलिस ट्रेनर आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देंगी, ताकि छात्राएं अपनी सुरक्षा के लिए आत्मनिर्भर बन सकें। संस्कृत विषय की सहायक आचार्य विनोद ने कार्यक्रम के प्रबंधन में सहयोग किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77