[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शरद पूर्णिमा पर रणधीसर ब्राह्मणी माता मंदिर में उमड़े श्रद्धालु:कई राज्यों से पहुंचे भक्त, सुबह से शाम तक दर्शन जारी; भामाशाहों ने लगाए भंडारे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

शरद पूर्णिमा पर रणधीसर ब्राह्मणी माता मंदिर में उमड़े श्रद्धालु:कई राज्यों से पहुंचे भक्त, सुबह से शाम तक दर्शन जारी; भामाशाहों ने लगाए भंडारे

शरद पूर्णिमा पर रणधीसर ब्राह्मणी माता मंदिर में उमड़े श्रद्धालु:कई राज्यों से पहुंचे भक्त, सुबह से शाम तक दर्शन जारी; भामाशाहों ने लगाए भंडारे

छापर : छापर में रणधीसर पहाड़ी पर स्थित ब्राह्मणी माता मंदिर में शरद पूर्णिमा पर सोमवार को भक्तों की भीड़ उमड़ी। राजस्थान के साथ पंजाब और हरियाणा समेत कई राज्यों से श्रद्धालु माता के दर्शन करने पहुंचे। सुबह से शाम तक दर्शन का सिलसिला चलता रहा।

करीब एक हजार फीट ऊंची इस प्राचीन मंदिर के प्रति भक्तों में गहरी आस्था है। माना जाता है कि मंदिर का संबंध महाभारत काल से है। छापर कस्बे का स्वामी परिवार कई पीढ़ियों से मंदिर में पूजा-सेवा कर रहा है।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए क्रेशर व्यवसायी घीसाराम असवाल, भीखाराम डूडी, दीपक अग्रवाल, एसएमटीसी ग्रुप के गोपाल किलका, इन्द्रसेन साहू, वीरू कालेर और चेतनराम माली जैसे भामाशाहों ने जगह-जगह भंडारे लगाए। इनमें भक्तों के लिए भोजन और प्रसाद की व्यवस्था की गई।

शरद पूर्णिमा पर मंदिर परिसर में दिनभर धार्मिक माहौल बना रहा। दूर-दराज से आए भक्तों ने माता के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89