[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लक्ष्मणगढ़ में गोपाष्टमी मेले की तैयारियों पर हुई बैठक:17 नवंबर को मेला होगा, धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर हुई चर्चा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

लक्ष्मणगढ़ में गोपाष्टमी मेले की तैयारियों पर हुई बैठक:17 नवंबर को मेला होगा, धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर हुई चर्चा

लक्ष्मणगढ़ में गोपाष्टमी मेले की तैयारियों पर हुई बैठक:17 नवंबर को मेला होगा, धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर हुई चर्चा

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ कस्बे में 17 नवंबर को होने वाले गोपाष्टमी मेले की तैयारियों पर रविवार शाम को एक बैठक आयोजित हुई। यह बैठक पिंजरापोल गोशाला समिति और नंदीशाला कार्यकारिणी ने मिलकर की। नंदीशाला अध्यक्ष श्रीराम शर्मा की अध्यक्षता में गोशाला परिसर में मेले के कार्यक्रमों और व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई।

समिति के पवन बूंटोलिया ने बताया – बैठक में मेले के धार्मिक, सांस्कृतिक और मनोरंजन कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया। मेले को ठीक से कराने और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए जरूरी व्यवस्थाओं पर भी बात हुई। इसके अलावा, गोशाला और नंदीशाला की व्यवस्थाएं सुधारने, सुविधाएं बढ़ाने और गोसेवा को और बेहतर बनाने पर भी चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने अपने सुझाव दिए और आने वाले आयोजनों पर विचार साझा किए।

बैठक में गोशाला मंत्री डॉ. सुशील जोशी, विमल चिराणियां, प्रमोद मंगलूनेवाला, हरीश सराफ, विश्वनाथ चिराणियां समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89